पूर्वी भारत में अगले पांच दिन तक हीटवेव का अलर्ट, जानिए दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली: अप्रैल का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी भारत के बड़े हिस्से में हीटवेव का असर नजर आ रहा। ये अगले पांच दिनों तक जारी रहेगा। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों

4 1 27
Read Time5 Minute, 17 Second

नई दिल्ली: अप्रैल का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी भारत के बड़े हिस्से में हीटवेव का असर नजर आ रहा। ये अगले पांच दिनों तक जारी रहेगा। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में हीटवेव के हालात हैं। यह इस महीने में दूसरी बार है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल से ओडिशा में और 17 अप्रैल से पश्चिम बंगाल में गंगा के किनारे वाले क्षेत्रों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, गोवा, केरल, पश्चिम बंगाल और बिहार में हाई ह्यूमिडिटी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

इन इलाकों में हीटवेव ने बढ़ाई टेंशन

पूर्वी मध्य प्रदेश में 23 अप्रैल को रात का तापमान काफी अधिक होने की संभावना है। रात में पारे का चढ़ना खतरनाक माना जाता है, क्योंकि शरीर को ठंडा होने का मौका नहीं मिलता है। मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल में देश के विभिन्न हिस्सों में सामान्यतः एक से तीन दिन की अवधि की तुलना में चार से आठ दिन हीटवेव रहने की संभावना है। पूरे अप्रैल से जून की अवधि में सामान्यतः चार से आठ दिन की तुलना में 10 से 20 दिन तक हीटवेव की संभावना है।

गर्मी को लेकर क्यों बढ़ रही टेंशन? लोकसभा चुनाव में लू वाला कनेक्शन समझ लीजिए

जानिए कब होती है हीटवेव की स्थिति

हीटवेव की स्थिति तब पैदा होती है, जब मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में 37 डिग्री और पर्वतीय क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। यह सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है। गंभीर हीटवेव की घोषणा तब की जाती है, जब अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है।

मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, बिहार और झारखंड में अधिक हीटववेल वाले दिन होने का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर 20 से अधिक हीटवेव वाले दिन दर्ज किए जा सकते हैं। तपती गर्मी से विद्युत ग्रिड पर दबाव पड़ सकता है। परिणामस्वरूप भारत के कुछ हिस्सों में पानी की कमी हो सकती है।

Weather Update Today:दिल्ली समेत 11 राज्यों में हीटवेव की मार, 17 शहरों में तापमान 43 डिग्री से पार

दिल्ली में कब से चलेगी लू?

आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। दिल्ली में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक और प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि आने वाले दिनों में लू चलने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, अगले तीन से चार दिन में दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत के करीब पहुंचेगा, लेकिन इसका राजधानी पर कोई असर नहीं होगा। इसलिए आने वाले सप्ताह में दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और बारिश का भी कोई पूर्वानुमान नहीं है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

अमेरिका में जॉब छोड़ लौटे वतन, सिर्फ ₹40,000 से खड़ा कर दिया ₹17,000 करोड़ का कारोबारी साम्राज्‍य!

नई दिल्‍ली: आज हम आपको ऐसी शख्सीयत से मिलाते हैं जिन्‍होंने अपने कॉरपोरेट करियर के शिखर पर बड़ा फैसला लिया। साल 1995 की बात है। तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने भारत में इंटरनेट के आगमन की घोषणा की थी। उसी के बाद एचसीएल के साथ अमेरिका

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now